फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations started for Mahapanchayat at Shamli Sugar Mill

Shamli News: शामली चीनी मिल पर महापंचायत को तैयारियां शुरू

Mon, 05 Jun 2023 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations started for Mahapanchayat at Shamli Sugar Mill
-किसान संगठन के नेता कलक्ट्रेट पहुंचे, एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली चीनी मिल पर सात जून की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर किसान संगठन के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए उन्होंने कई गांवों का दौरा किया। इसके अलावा किसान नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसमें चीनी मिलों से इस सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। किसान नेताओं ने चेताया कि यदि जल्द बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराया गया तो चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार समेत किसान संगठन के नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम सदर उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन देते हुए बताया कि जिले की चीनी मिलों का इस साल का गन्ना पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह हो गया है। इस सत्र में 1127.37 करोड़ रुपये में से 274.62 करोड़ रुपये का इस सत्र का गन्ना भुगतान किया गया है। चीनी मिलों पर 852.75 करोड़ रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल 22 नवंबर 2022, ऊन चीनी मिल एक जनवरी 2023, थानाभवन मिल 20 नवंबर 2022 तक गन्ना भुगतान कर पाई है। चीनी मिल गन्ना भुगतान करने के लिए चीनी पर निर्भर हैं। शामली चीनी मिल ने इस सत्र की चीनी बेचकर पिछले सत्र का भुगतान किया है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर चीनी मिलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली चीनी मिल पर प्रस्तावित सात जून की महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान नेता विनोद निर्वाल ने बनत, बधेव, मालैंडी, ताना, गोहरनी, भैंसवाल, पीरखेड़ा, लपराना, बुधपुरा, बलवा, खंद्रावली, अलीपुर, मन्ना माजरा, कंडेला आल्दी, जगनपुर गांव में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed