फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin to implement electric interlocking panel system at three railway stations

Shamli News: शामली समेत तीन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पेनल सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin to implement electric interlocking panel system at three railway stations
शामली। उत्तर रेलवे के अफसरों ने शामली, थानाभवन और नानौता रेलवे स्टेशन में आगामी 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पेनल सिस्टम लागू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शामली रेलवे में धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास बिना उपयोग के लंबित पड़ी रेलवे लाइन में लोहे के पिलर हटाकर सीमेंट के स्लीपर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। रविवार को धीमानपुरा फाटक से लेकर 50 मीटर तक उत्तर रेलवे की टीम ने कार्य किया।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर खंड में शाहदरा से लेकर सहारनपुर जिले के टपरी रेलवे स्टेशन के बीच में 12 रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पेनल सिस्टम लागू करने का कार्य पिछले दो साल से कार्य चल रहा है। अब तक नौ अन्य रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। उत्तर रेलवे ने 14 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक शामली- थानाभवन और ननौता रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पेनल सिस्टम लागू करने के लिए कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन पर शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर सहारनपुर की ओर 50 मीटर से अधिक सालों से मिट्टी में दबी रेलवे लाइन की खोदाई की। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 14 फरवरी से लेकर आगामी 18 फरवरी तक इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग पेनल सिस्टम लागू हो जाएगा। शामली रेलवे स्टेशन की नवीन भवन में पैनल सिस्टम लागू होगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी में दबी पड़ी रेलवे लाइन लोहे पिलर हटाकर सीमेंट स्लीपर बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed