फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin for the release of four lane bridge in Kabraut

काबड़ौत में चार लेन पुल का लोकार्पण की तैयारियां शुरु, -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की क्लीन चिट के बाद होगा लोकर्पण

Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the release of four lane bridge in Kabraut
शामली निर्माणाधीन काबड़ौत पुल। - फोटो : SHAMLI
काबड़ौत में चार लेन पुल के लोकार्पण की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर बने चार लेन पुल का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की क्लीनचिट के बाद ही लोकार्पण होगा। चार लेन पुल का लोकार्पण के बाद आम जनता को मार्च माह में समर्पित किया जाएगा। पुल के संपर्क मार्ग का कार्य अभी अधूरा है। चार लेन के पुल के लोकार्पण को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है।
नाबार्ड की वित्त पोषित धनराशि से शासन ने 31 मार्च 2018 में मेरठ -करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन पुल और सल्फा में दो लेन के पुल की मंजूरी देते हुए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को पुल निर्माण की कार्यदाई संस्था बनाया था। गत छह अप्रैल को झिंझाना की एक सभा में उपमुख्यमंत्री व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दोनों पुलों का शिलान्यास कर दिया गया था। एक साल दस माह में उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने दोनों पुलों का कार्य तेजी से शुरू कराया है। हालांकि अभी पुलों के अप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। मेरठ-करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन पुल के अंदर सड़क का निर्माण और चार लेन के पुल की पेंट की पुताई और कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना निदेशक जसवीर सिंह स्याना का कहना है कि फरवरी माह के अंत तक में मेरठ -करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी का चार लेन पुल की अप्रोच रोड कार्य पूरा कर लेंगे। पुल की अप्रोच रोड तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से शासन में उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रिपोर्ट जाएगी। लोकार्पण होने के बाद पुल को आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अप्रोच रोड के बाद चार लेन पुल का होगा ट्रायल
शामली। मेरठ-करनाल फोरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी के चार लेन पुल की अप्रोच रोड बनने के बाद 15 दिन का वाहनों के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद फोरलेन के पुल की ओके रिपोर्ट शासन को जाएगी : तेजेंद्र निर्वाल विधायक शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों और जाम से मिलेगी मुक्ति
शामली। मेरठ -करनाल फोरलेन निर्माण होने के बाद सालों से काबड़ौत में कृष्णा नदी पर खस्ताहाल पुल पर ही वाहनों का आवागमन चल रहा था। आए दिन सड़क हादसे हो रहे थे। सिंगल पुल होने से घंटो घंटों जाम में वाहन में सवारियां फंसी रहती थी। इस पुल के निर्माण होने के बाद राहत मिलेगी।

शामली में निर्माणाधीन काबड़ौत पुल।

शामली में निर्माणाधीन काबड़ौत पुल।- फोटो : SHAMLI

शामली में निर्माणाधीन काबड़ौत पुल पर शिलान्यास का बोर्ड।

शामली में निर्माणाधीन काबड़ौत पुल पर शिलान्यास का बोर्ड।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed