फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation of officers completed for sugarcane safety meeting

गन्ना सुरक्षण बैठक के लिए अफसरों की तैयारी पूरी

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparation of officers completed for sugarcane safety meeting
शामली। सहारनपुर मंडल की बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाली गन्ना सुरक्षण की बैठक के लिए गन्ना विभाग व चीनी मिलों की पूरी तैयारी है। चीनी मिल और गन्ना विभाग के अफसर, समिति प्रतिनिधि बुधवार की शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बैठक में किसान गन्ने की पर्चियों को वितरण व्यवस्था में सुधार करने, क्रय केंद्रों के बदलाव और बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लखनऊ गन्ना संस्थान भवन में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में होने वाली गन्ना सुरक्षण बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। शामली सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिह ने बताया कि बैठक में रमाला मिल के गन्ना खरीद केंद्र मखमूलपुर, ख्यासपुर और ऊन मिल के तितरवाड़ा खरीद केंद्र को शामली मिल में शामिल करने व शामली मिल के कंडेला खरीद केंद्र को जगनपुर में हस्तांतरित करने का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र में किसानों की पर्चियों के वितरण व्यवस्था में खामियों को दूर करने और गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान के लिए मांग की जाएगी। शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने बताया कि शामली चीनी मिल 30 अक्तूबर को अपना पेराई सत्र शुरू कर देगी। वायलर पूजन 10 अक्तूबर को होगा। चीनी मिल 47 खरीद केंद्र और गेट की मांग बैठक में रखेगा। बजाज समूह की थानाभवन मिल के यूनिट हैड वीरपाल सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने नए खरीद केंद्र की डिमांड नहीं की है। उन्होंने बताया कि थानाभवन मिल का नया पेराई सत्र अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। पेराई सत्र के लिए मुहूर्त की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed