फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation for fine again on shopkeepers

निर्माण सामग्री डालने वाले दुकानदारों पर फिर जुर्माने की तैयारी

Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation for fine again on shopkeepers
दुकानदारों पर फिर जुर्माने की तैयारी
विज्ञापन

शामली। नगर पालिका ने भवन निर्माण सामग्री को खुले में सड़क पर डालने वाले तीन दुकानदारों पर फिर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाने की तैयारी की है।
एनजीटी के निर्देश पर शहर में कई स्थानों पर दुकानों के बाहर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालने वालों करीब 12 दुकानदारों पर नगरपालिका ने पहले नोटिस जारी किए थे। नोटिस देने के बाद कई दुकानदारों ने भवन सामग्री हटा ली थी। इसके बाद निर्माण सामग्री न हटाने वाले सात दुकानदारों को पिछले महीने 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाने के नोटिस जारी किए थे। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खुले में निर्माण सामग्री डालने पर वायु प्रदूषण के साथ अतिक्रमण भी होता है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इनमें से चार दुकानदारों ने तो निर्माण सामग्री सार्वजनिक स्थान से हटा ली थी, लेकिन तीन दुकानदारों ने अभी सामग्री नहीं हटाई है। इन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर एक-दो दिन में सार्वजनिक स्थान से सामग्री नहीं हटाई जाती तो उन पर फिर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed