फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparation for election begins at Block Development Office

खंड विकास कार्यालय पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतपेटियों की सफाई शुरू

Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Preparation for election begins at Block Development Office
कैराना खंड विकास परिसर में पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतपेटियों की सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
खंड विकास कार्यालय पर चुनाव की तैयारियां प्रारंभ
विज्ञापन

शमली, कैराना। जिले में तीसरे चरण में चुनाव होगा। कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए खंड विकास कार्यालय पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। खंड विकास कार्यालय पर 342 मतपेटियों की सफाई का कार्य शुरू किया गया।

कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों पर तीसरे चरण में 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर स्टोर रूम में रखी 342 मतपेटियों की मरम्मत और सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। खंड विकास अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि 13, 14 और 15 अप्रैल को खंड विकास कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे। 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। 18 अप्रैल को नाम वापसी के बाद 18 अप्रैल को ही अपराह्न तीन बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान होगा। कैराना ब्लॉक की 42 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 90 मतदान केंद्रों के 243 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 12 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, 67 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, 8 मतदान केंद्र संवेदनशील और तीन मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में हैं। कैराना ब्लॉक के 243 बूथों के लिए 486 मतपेटियों की व्यवस्था कराई जा रही है। ब्लॉक कार्यालय पर मौजूद 342 मतपेटियों में से 22 मतपेटी खराब हैं, जबकि 320 मतपेटी सही है। अन्य मतपेटियों की भी व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed