फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pregnant woman's feet scorched by sugar mill waste

चीनी मिल के अपशिष्ट से गर्भवती के पैर झुलसे

Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's feet scorched by sugar mill waste
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊन। चीनी मिल के डाले गए अपशिष्ट पदार्थ में गर्भवती महिला के पैर झुलस गए। इस संबंध में महिला के परिजनों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ऊन चीनी मिल द्वारा कई स्थानों पर सड़क किनारे अपशिष्ट पदार्थ डाल रखे हैं। गागौर के डेरा रामगढ़ निवासी धल्लो पत्नी रविंद्र का आरोप है कि 19 जुलाई को उसकी गर्भवती पुत्री काजल अपने ससुराल से आई हुई थी। वह छोटी पुत्री मीनाक्षी के साथ खेल रही थी। तभी अचानक छोटी पुत्री मीनाक्षी का पैर सड़क के किनारे पड़े अपशिष्ट पदार्थ पर पड़ गया। जिसमें उसके दोनों पैर झुलस गए। उसे बचाने गई गर्भवती पुत्री काजल के भी दोनों पैर झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल ले गए और चीनी मिल के अधिकारियों से भी शिकायत की। लेकिन चीनी मिल के अधिकारियों ने दुर्व्यवहार कर उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ितों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम निकिता शर्मा ने चीनी मिल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चीनी मिल के यूनिट हेड अवनीश कुमार का कहना है कि चीनी मिल तीन महीने से बंद है। अपशिष्ट पदार्थ चीनी मिल की भूमि पर डाले गए हैं। नायब तहसीलदार ने भी जांच की है, आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed