फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prayer was offered amidst tight security

जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही

Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prayer was offered amidst tight security
शामली दिल्ली रोड पर जूमे की नमाज के दोरान मस्जिद के पास तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन की आशंका के चलते ऐहतियात के तौर पर पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अधिकारियों की संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों पर नजर बनी रही। आजाद चौक में एएसपी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के धर्म स्थलों के निकट पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा शहर के संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों आजाद चौक, कलंदरशाह, दिल्ली रोड तिमरसा, फव्वारा चौक, कैराना रोड ईदगाह आदि स्थानों पर अधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पिछले महीने 20 दिसंबर को आजाद चौक में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद से इस मोहल्ले पर अधिकारियों की खास निगाह बनी हुई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस और पीएसी बल के साथ आजाद चौक में मौजूद रहे। यहां पर क्यूआरटी भी तैनात रही। इसके अलावा सीओ जितेंद्र सिंह और कोतवाल सुभाष सिंह राठौर दिल्ली रोड तिमरसा, कैराना रोड ईदगाह और कलंदरशाह आदि में गश्त करते हुए निगरानी करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी धर्म के भारतीय नागरिकों को प्रभावित नहीं करता। इससे किसी की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का अनुरोध किया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में जुमे की नमाज शांतिपूूर्ण तरीके से हुई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया था।

शामली दिल्ली रोड पर जूमे की नमाज के दोरान मस्जिद  में नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग

शामली दिल्ली रोड पर जूमे की नमाज के दोरान मस्जिद में नमाज पढते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed