फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prayed to withdraw the law by keeping the fast

रोजा रखकर कानून वापस लेने की दुआएं की

Sat, 28 Dec 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Prayed to withdraw the law by keeping the fast
कैराना में अल कुरआन एकेडमी के डायरेक्टर मुफती अथहर शम्सी - फोटो : SHAMLI
कैराना। जुमे के दिन क्षेत्र के कुछ लोगों ने रोजा रखते हुए नागरिक संशोधन कानून एवं एनआरसी को सरकार द्वारा वापस लिए जाने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। सीएए व एनआरसी वापस होने के लिए रोजा रखे जाने की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरोध के चलते शुक्रवार को कुछ लोगों ने रोजा रख कर कानून को वापस लिए जाने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज में बताया गया कि कुछ लोगों ने शुक्रवार को रोजा रखा। रोजे के दौरान सुबह सहरी शाम को इफ्तारी के समय लोगों ने सीएए एवं एनआरसी सरकार द्वारा वापस लेने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। कोतवाली के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान करने वाले आरिफ उर्फ भूरा ने बताया कि सीएए के वापस लेने के लिए उसकी पत्नी ने रोजा रखा तथा अल्लाह से कानून वापस कराने के लिए दुआएं की। रेतावाला निवासी सादाब ने बताया कि उसने भी आज रोजा रखा है।
विज्ञापन

---
रेड कार्ड पर जताया एतराज
कैराना। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने बताया कि कुछ लोग उनके पास आए तथा शिकायत की कि वह पिछले जुमे को अपने घरों पर थे तथा पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से रेड कार्ड जारी कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसपी विनीत जयासवाल से फोन पर बात करते हुए एतराज जताया। मौलाना ताहिर ने बताया कि एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि माहौल पूरी तरह शांत होने के बाद वह उन्हें बुलाएंगे और जो व्यक्ति अमन पसंद है उनके कार्ड वापस कराएंगे। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि रेड कार्ड निरोधात्मक कार्रवाई है तथा यह कार्ड इसलिए जारी किए जाते है ताकि शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जुमे की नमाज के बाद पंपलेट वितरित किए
कैराना। जुमे की नमाज के बाद पुलिस ने जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद के बाहर पंपलेट वितरित किए। पंपलेट में लिखा था कि नागरिक संशोधन कानून पर भ्रमित नहीं हो। इसके अलावा सीएए पर फैली अफवाहों और सच्चाई के बारे में भी जानकारी दी गई।

कैराना में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर

कैराना में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर- फोटो : SHAMLI

कैराना में जामा मस्जिद के बाहर सीएए पर भ्रम को दुर करने के पर्चे बाटती पुलिस

कैराना में जामा मस्जिद के बाहर सीएए पर भ्रम को दुर करने के पर्चे बाटती पुलिस- फोटो : SHAMLI

कैराना में जामा मस्जिद के बाहर सीएए पर भ्रम दुर करने के पर्चे बाटती पुलिस

कैराना में जामा मस्जिद के बाहर सीएए पर भ्रम दुर करने के पर्चे बाटती पुलिस- फोटो : SHAMLI

कैराना में खाली पडा ईदगाह का मैदान जहा पिछले जुमे को हजारो की भीड ने की थी नारेबाजी

कैराना में खाली पडा ईदगाह का मैदान जहा पिछले जुमे को हजारो की भीड ने की थी नारेबाजी- फोटो : SHAMLI

कैराना में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी

कैराना में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी- फोटो : SHAMLI

कैराना में मौहल्ला बिसातियान में फलेग मार्च करते डीएम और एसपी

कैराना में मौहल्ला बिसातियान में फलेग मार्च करते डीएम और एसपी- फोटो : SHAMLI

कैराना में इमाम गेट पुलिस चौकी पर ड्रोन उडा कर विडियोग्राफी कराते डीएम व एसपी

कैराना में इमाम गेट पुलिस चौकी पर ड्रोन उडा कर विडियोग्राफी कराते डीएम व एसपी- फोटो : SHAMLI

कैराना में चौक बाजार में सराय वाली मस्जिद के पास विडियोग्राफी करता ड्रोन

कैराना में चौक बाजार में सराय वाली मस्जिद के पास विडियोग्राफी करता ड्रोन- फोटो : SHAMLI

कैराना में चौक बाजार में गश्त करते डीएम, एसपी, एसडीएम व सीओ

कैराना में चौक बाजार में गश्त करते डीएम, एसपी, एसडीएम व सीओ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed