फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prasanna, who contested elections by changing party, got the blessings of the people

दल बदलकर चुनाव लड़े प्रसन्न चौधरी को मिला जनता का आशीर्वाद

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prasanna, who contested elections by changing party, got the blessings of the people
शामली सीट के रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में दल बदलकर शामली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक तेजेंद्र निर्वाल को हराया और 7107 ज्यादा वोट से अपनी जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

शामली विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी पंकज मलिक को हराया था। भाजपा ने इस चुनाव में फिर तेजेंद्र निर्वाल को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव से कुछ समय पहले ही प्रसन्न चौधरी भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। रालोद-सपा गठबंधन ने प्रसन्न चौधरी को शामली सीट पर प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में शुरूआत के राउंड में भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल बढ़त बनाए रहे, लेकिन आखिरी के चार-पांच राउंड में प्रसन्न चौधरी ने बढ़त बनाई। शाम तक चली मतगणना के बाद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी ने 7071 ज्यादा वोट लेकर जीत दर्ज कराई। प्रसन्न चौधरी को 1,03,070 वोट मिले, जबकि तेजेंद्र निर्वाल को 95,963 वोट मिले। पिछली योजना में प्रसन्न चौधरी की पत्नी संतोष देवी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। जिला पंचायत का चुना उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार प्रसन्न चौधरी दल बदलकर रालोद गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस सीट पर किसान आंदोलन का असर रहा, जिसे लेकर भाजपा के खिलाफ किसानों में गुस्सा देखा गया, जिसका लाभ गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को मिला। किसान आंदोलन को लेकर चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल का रालोद कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में विरोध भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed