{"_id":"65aedd90cc4b458b580675a4","slug":"pran-pratistha-mahotsav-celebrated-with-pomp-in-foreign-countries-shamli-news-c-26-1-sal1002-15363-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: विदेशों में धूमधाम के साथ मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: विदेशों में धूमधाम के साथ मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
Tue, 23 Jan 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
जर्काता में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते शामली और अन्य स्थानों के लोग।
शामली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न देश ही नहीं विदेशों में भी मनाया गया। इंडोनेशिया और अन्य स्थानों पर जिले के लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
शामली के श्रवण संगल, आशी संगल परिवार समेत इंडोनेशिया के जकार्ता में परिवार समेत रहते हैं। बताया कि उत्तरी जकार्ता में अति मोहक राम दरबार सजा कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। इसके साथ ही श्रीराम नाम की 108 माला जपी तथा उसके बाद श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण के साक्षी बने। कार्यक्रम के अंत में सभी को अपने अपने घरों में प्रज्ज्वलित करने के लिए 5-5 दीपक भेंट में दिए गए।
कार्यक्रम का आयोजन एचएसएस के राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख श्रवण संगल एवं उनकी पत्नी आशी संगल ने किया। मौके पर आरती, लीला, प्रीति, नैना, जाया, वसुंधरा, रश्मि, रुपाली, वर्षा, शैला, मीनल, ऋतु, रुपिका, संगीता, मोनिका, नीरजा, शांता आदि का सहयोग रहा।