फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pran consecration of Lord Shiva family idol in the temple

Shamli News: मंदिर में भगवान शिव परिवार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 29 May 2023 07:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Pran consecration of Lord Shiva family idol in the temple
-पूजा-अर्चना के बाद हुआ भंडारा, एलम मंदिर का निर्माण पूरा
विज्ञापन

फोटाे
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित कराई गई। इसके बाद भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

क्षेत्र के कस्बा एलम के मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार को शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद भगवान शिव परिवार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। कार्यक्रम में आए भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कहा कि आज हिंदू समाज जागृत हो रहा है और धर्म के प्रति लगातार उनका प्रेम बढ़ रहा है। छोटे-छोटे गांव व कस्बों में भव्य मंदिरों का निर्माण हो रहा है। भाजपा का जब राजनीतिक दल के रूप में गठन हुआ था, तभी से ही हमारा एक संकल्प था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का एक भव्य मंदिर बने। अब अयोध्या में भगवान श्री राम का विशाल और भव्य मंदिर बन रहा है। झिंझाना कस्बे के चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप ने कहा कि यह हिंदू समाज की एकजुटता का ही प्रतीक है, जो इस प्रकार के भव्य आयोजन लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सब संकल्प लें कि जब भी कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा तो सब बिना किसी भेदभाव के एकजुट होकर उसे पूरा कराने का काम करेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राहुल वशिष्ठ ने किया। इस दौरान रीना पंवार चेयरमैन, भाजपा नेता सुबोध भारतीय, राजवीर कश्यप, रामकुमार शर्मा, सतवीर कश्यप, संजीव पंवार, वरुण पंवार, नटवर पंवार, मास्टर ब्रजपाल कश्यप, नंदू कश्यप, तेजपाल कश्यप, कालूराम कश्यप, सुधीर पंवार, आशीष पंवार, ओमवीर कश्यप, कन्हैया कश्यप, मुनेश कश्यप, डॉ. कृष्णपाल शर्मा, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed