फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pradhan will take oath today, first meeting on 27th

आज शपथ लेंगे प्रधान, 27 को पहली बैठक

Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pradhan will take oath today, first meeting on 27th
आज शपथ लेंगे प्रधान, 27 को पहली बैठक
विज्ञापन

शामली। ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों की शपथ वर्चुअल तरीके से होगी। सभी ब्लॉकों में रोस्टर बनाकर ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगा। मंगलवार और बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में नई सरकार शुरू हो जाएगी।
दो मई को ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हो गया था, लेकिन फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण निर्वाचित ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों की शपथ नहीं हो पा रही थी। शासन ने 25 एवं 26 मई को वर्चुअल शपथ कराने के आदेश जारी किए। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर दोनों दिन ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत सचिव रोस्टर के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत में जाएंगे और गूगल मीट एप के जरिए उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। जिले की 37 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ है। इसलिए इन ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकेगी। अन्य 193 ग्राम प्रधान दो दिन में शपथ लेंगे। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed