फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pradhan is also responsible if the information is not received

पीएम के एलान के बाद सख्त हुआ प्रशासन

Tue, 14 Apr 2020 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Pradhan is also responsible if the information is not received
जमाती की सूचना नहीं मिली तो प्रधान भी जिम्मेदार
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के साथ एक सप्ताह तक जनपद स्तर पर निगरानी की बात कही है। कहा कि 20 मई तक जहां कोई नया हॉट स्पॉट नहीं मिलेगा, वहां कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है, लेकिन जिले के वर्तमान हालात को देख यद्द संभव नहीं लगता। इसकी बड़ी वजह है जमाती। जिले में बने चार हॉट स्पॉट की वजह यही है। लिहाजा प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। सबसे पहले प्रधानों पर शिकंजा कसा गया है। प्रधानों से कह दिया गया है कि वह अपने गांवों में चेक करा लें, यह स्पष्ट कर लें कि उनके यहां कोई जमाती नहीं ठहरा है। यदि कोई है तो उसकी सूचना तुरंत दें। बाद में यदि पुलिस सर्च में कोई जमाती मिला तो उसके साथ प्रधान के खिलाफ भी केस दर्ज होगा।

दरअसल प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद हर जिला चाहेगा कि वह जितनी जल्द हो लॉकडाउन से मुक्त हो, लोगों को कुछ राहत मिले, लेकिन ये तभी संभव है जब कोरोना का नए केस ना मिले। नए हॉटस्पॉट ना बने, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए ये बेहद मुश्किल है। इसके पीछे सबसे बड़ी समस्या जमाती हैं। जिले में अब तक मिले 17 कोरोना पॉजिटिव केस में 14 जमाती हैं। इनमें से दो अन्य लोग जमातियों के संपर्क में आए हुए हैं। जबकि विदेश से लौटा कोरोना पॉजिटिव युवक ठीक होकर घर जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed