फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Practical examinations will be held under the surveillance of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Practical examinations will be held under the surveillance of CCTV cameras
शामली। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा की तरह ही हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। बोर्ड ने कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेजों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। अब बोर्ड की लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, हालांकि अभी तक इनकी तारीख घोषित नहीं की गई है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा की तरह ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि जहां भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं, उन परीक्षा केंद्रों की प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

कहीं पर प्रयोगशाला में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, तो शिक्षक कक्ष के कैमरे प्रयोगशाला में लगाकर व्यवस्था की जा सकती है। बोर्ड के दिशा निर्देश मिलने के बाद कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने व दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह का कहना है कि प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां पर कमी है, वहां व्यवस्था कर ली जाएगी। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज में सभी प्रयोगशालाओं में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं। बोर्ड की जो गाइड लाइन है, उसी के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। सभी कॉलेजों को बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए तैयारी करने के लिए कह दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed