{"_id":"66a40d0264c43cc7df0ee714","slug":"power-supply-failing-for-10-to-15-hours-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125237-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 10 से 15 घंटे तक गुल रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 10 से 15 घंटे तक गुल रही बिजली आपूर्ति
Sat, 27 Jul 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद/चौसाना/ बिड़ौली। बारिश के कारण जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर फाॅल्ट होने के कारण आपूर्ति ठप रही जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हसनपुर लुहारी, चौसाना में दस से लेकर 15 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति गुल रही। वहीं बिड़ौली में दो दिन से बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण भी लोगों को परेशानी हुई। शामली शहर के काजीवाड़ा, पंसारियान और इंडस्ट्रियल एरिया में तीन घंटे तक आपूर्ति गुल रही। टीमें दिनभर फाॅल्ट ठीक करने के लिए लगी रही।
गांव हसनपुर लुहारी में बृहस्पतिवार रात एक बजे अचानक बिजलीघर की मशीन फाॅल्ट होने के साथ खराब हो गई। इसके साथ ही पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच रात काटनी पड़ी। लाइट न आने के कारण रात को गांव का ओवरहेड टैंक भी नहीं भर पाया। इस कारण सुबह के समय गांव में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। इससे ग्रामीणों की समस्या बढ़ गई। लोग दूर दराज से हैडपंपोंं से पानी लाए। कई घंटे प्रयास करने के बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मशीन ठीक कराई गई। इसके बाद गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई।
बृहस्पतिवार को दिन और रात में आई बारिश के कारण फाॅल्ट आने पर शामली के काजीवाड़ा, पंसारियान, इंडस्ट्रियल एरिया में आपूर्ति दो से लेकर तीन घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा कई बार बिजली कट भी लगे। जिसके कारण पंसारियान मोहल्ले के लोगों को दोपहर के समय पेयजलापूर्ति की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
गांव बिड़ौली सादात में तालाब के किनारे रखे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात में फाल्ट के चलते फुंक गया था। ग्रामीण मो. इनाम, शौकीन शाह, कम्बर शाह, बाकिर शाह, मोमिन आदि ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट के बारे में अवगत करा दिया था, लेकिन दो दिन गुजरने के बार भी फूंका विद्युत ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। बिजली नहीं होने से ग्रामीण परेशानी से जूझ रहे हैं। अवर अभियंता अतर सिंह ने बताया कि ग्राम वासियों की समस्या का समाधान दूसरा नया ट्रांसफार्मर मंगाकर जल्द ही करा दिया जाएगा।
खोड़समा क्षेत्र में 15 घंटे आपूर्ति रही बाधित
चौसाना। खोड़समा उपकेंद्र पर फाॅल्ट और लाइन पर पेड़ गिरने के कारण 15 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। गांव सकौती, खोड़समा, सुंदरनगर, मुस्तूफाबाद, सहालापुर और जिजौला के ग्रामीणों को रात में भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। अरविंद कुमार, विपिन कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र, रामपाल आदि ग्रामीणों ने आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। पेयजलापूर्ति भी नहीं हो सकी, जिसके कारण परेशानी हुई। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
यह बोले लोग
डाॅ. मनोज ने कहा कि आए दिन बिजली आपूर्ति गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को आपूर्ति बार बार गुल हो रही थी, जिससे परेशानी हुई।
महिला पूजा ने कहा कि आए दिन लो वोल्टेज और बिजली कटौती के कारण परेशानी हो रही है। आपूर्ति में सुधार होना चाहिए। प्रशासन को भी इस संबंध में ध्यान देना होगा।
अमित निर्वाल ने कहा कि आए दिन बिजली कटौती से लोग जूझ रहे हैं मगर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
कुछ जगह पर बृहस्पतिवार की रात में बारिश के कारण फाल्ट आ गया था। बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया गया है। प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
राजेश तोमर, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम, शामली