{"_id":"619fe0dbdbaa9a1797287b22","slug":"potholes-of-roads-can-prove-to-be-fatal-shamli-news-mrt5663618166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हो सकते हैं सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा साबित हो सकते हैं सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर टूटी सडक पर भरा पानी
- फोटो : SHAMLI
जानलेवा साबित हो सकते हैं सड़कों के गड्ढे
शामली। सर्दी बढ़ने के साथ ही अब सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। ऐसे में हादसे बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। जिले की लगभग सभी सड़कों का बुरा हाल है। इनमें गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे कोहरे में दिखाई न देने के कारण हादसे का कारण बन सकते हैं। बृहस्पतिवार को जिले की सड़कों का जायजा लिया तो हालात काफी चिंताजनक दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन सड़कों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
मेरठ-करनाल मार्ग का बुरा हाल
मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन कई स्थानों पर गहरे गड्ढे इस मार्ग पर हो गए हैं। सिंभालका गांव में सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। जिसमें इन दिनों पानी भरा हुआ है। यह गड्ढा कोहरे के समय में हादसे का सबब बन सकता है।
पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग भी टूटा
पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर भी दिनभर दर्जनों वाहन गुजरते हैं। कई अधिकारी भी इस मार्ग से गुजरते हैं। इसके बाद भी मार्ग की हालत काफी जर्जर है। सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है। ऐसे में कोहरे में इस मार्ग पर दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
कैराना रोड पर भी जगह-जगह गड्ढे
कैराना रोड भी काफी व्यस्त मार्गों में से एक है। इस सड़क का भी बुरा हाल है। इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिनसे बचने के लिए वाहन एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। कोहरे में इस मार्ग पर हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। रेलपार बाईपास तिराहे से कई बड़े वाहन दिनभर गुजरते हैं। तिराहे पर ही सड़क टूटी हुई है। जिससे हादसा हो सकता है। इसके अलावा बुढ़ाना फाटक पर सड़क टूटी है। जो कोहरे में हादसे का सबब बन सकती है।
सीएम के आदेश पर भी की गई खानापूर्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सभी जिलों की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। जिले में पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई ने कुछ सड़कों के गड्ढे भरवाने की खानापूर्ति भी की। लेकिन अभी भी कई सड़कों में जानलेवा गड्ढे हैं। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
कोहरे में पूर्व में हो चुके हादसे
27 नवंबर 2020 में कोहरे में मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक डिवाइडर से टकराया और चालक घायल हुआ।
08 दिसंबर 2019 में कोहरे में मुंडेट गांव के पास नाली में गिरा रोडवेज बस का पहिया, पलटने से बची।
11 नवंबर 2017 कोहरे के चलते दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई।
24 जनवरी 2016 मेरठ-करनाल हाईवे पर कोहरे में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
-----कोट
पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देकर सभी सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी - डीएम जसजीत कौर

शामली बुढाना फाटक पर टूटी सडक- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर टूटी सडक- फोटो : SHAMLI

शामली रेल बाईपास की टूटी सडक- फोटो : SHAMLI

ामली युमना नहर की टूटर सडक- फोटो : SHAMLI