{"_id":"65ecba6d9c7a608df30d6f17","slug":"potholes-in-roads-at-various-places-from-highway-to-city-people-worried-shamli-news-c-26-1-sal1002-117724-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हाईवे से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों में गड्ढे, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हाईवे से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़कों में गड्ढे, लोग परेशान
Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
शामली। तीन दिन पूर्व हुई हल्की सी बारिश ने ही जिले की सड़कों को जैसे की उधेड़ ही दिया है। हाईवे से लेकर शहर की विभिन्न सड़कों में गड्ढों के साथ ही कई जगहों पर सड़क उखड़ गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों से हादसों का भी खतरा बना हुआ है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एससी तिराहे से टपराना बाईपास मोड
यहां पर करीब आधा किलोमीटर के हिस्से पर सड़क में 30 से अधिक गड्ढे हैं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहन की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया है।
शहर के बीच में एमएसके रोड
कुछ समय पूर्व ही एमएसके रोड का निर्माण कराया गया था। इस सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। कुछ गड्ढों को तो ईंटें डालकर भरा गया है। मगर सड़क निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
शामली-कैराना रोड
यहां पर भी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। समीर,आदिल और महेश ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढे अधिक बन गए हैं, जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हो रही है।
बस अड्डे के पास
यहां पर भी सड़क उखड़ी हुई है। रोडी इकट्ठा होने से यहां हादसे का खतरा ज्यादा बना हुआ है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों का ध्यान सड़कों के निर्माण पर नहीं है।
नहीं कर रहा कोई सुनवाई
दीपक ने कहा कि सड़कों में गड्ढों के कारण दुपहिया वाहनों के गिरने का खतरा बना रहता है। विभागीय अधिकारी निर्माण की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
चाय विक्रेता सुबोध शर्मा ने कहा कि गड्ढों के कारण निकली बजरी भी सड़क पर पड़ी रहती है,जिसके कारण हादसों का खतरा रहता है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अमित गर्ग ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री प्रयोग नहीं की जाती, जिसके कारण सड़क बनते ही टूटने लगती है। जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों को सड़क का निर्माण करना चाहिए।
सड़कों के निर्माण का कार्य जिलेभर में चल रहा है। यदि कुछ स्थानों पर अभी काम शुरु नहीं कराया गया तो नोटिस भेजकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पूछा जाएगा साथ ही जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम