{"_id":"6194007446fb29773b58e2f3","slug":"potatoes-of-punjab-arrived-in-the-district-shamli-news-mrt565122072","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पंजाब के आलू की हुई आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पंजाब के आलू की हुई आवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पंजाब के आलू की हुई आवक
शामली। पुराने आलू का स्टॉक खत्म होता जा रहा है। पिछले दो दिनों में जिले में पंजाब से आए पुखराज आलू की आवक बढ़ी है। जिसके बाद पुराने आलू की कीमतों में गिरावट आई है। नया आलू 250- 350 रुपये प्रति बोरी महंगा बिक रहा है। पंद्रह दिन पूर्व कोल्ड स्टोरेज में रखे गए पुराने आलू की निकासी हो गई है। जिसके बाद पुराने आलू के दाम गिरे हैं।
जिले भर में आलू की खोदाई के बाद किसान और व्यापारी कोल्ड स्टोरेज में आलू रखते हैं। जिले में सात कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता 18769.95 मीट्रिक टन है। जिसमें 14837.50 मीट्रिक टन आलू रखा गया था। बरसात के बाद कोल्ड स्टोरेज से पुराने आलू की निकासी शुरू होती है। 31 अक्तूबर तक कोल्ड स्टोरेज में रखे गए आलू की निकासी हो जाती है। पिछले पंद्रह से बीस दिनों में आलू के दाम में बाजार में फुटकर के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जो आलू का 70-80 रुपये का पांच किलो बिक रहा था, अब बाजार में पुराना आलू 145-150 रुपये में पांच किलो बिकने लगा।
खुले बाजार में पुराना आलू कम पड़ने से पिछले दो दिनों से पंजाब से नया आलू आना शुरू हो गया। पिछले दो दिनों से पंजाब से नए आलू की आवक बढ़ी है। शामली मंडी में नए आलू की 200-250 क्विंटल आवक हुई है। शामली मंडी के आलू के आढ़ती बाबूराम सैनी ने बताया कि शामली मंडी में पुराना आलू 750-800 रुपये का 50 किलो का बोरा बिक रहा है। जबकि पंजाब के पुखराज आलू का 1100 रुपये का पचास किलो का बोरा बिक रहा है। नए आलू 250 रुपये से लेकर 350 रुपये मंहगा बोरा है। पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड से नए आलू आवक बढ़ जाने के बाद नए आलू के दाम घटने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सब्जियों के भाव में उतार-चढ़ाव
पिछले 15 दिनों में शामली मंडी में भिंडी, खीरा, शिमला मिर्च, महंगी हुई है। चने का साग, मैथी, गोभी, गाजर, मूली के भाव लुढ़के हैं। भिंडी 30-35 रुपये किलो, खीरा 25 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 रुपये से 70 रुपये किलो बिक रही है। चने का साग में 40 रुपये, मैथी 15 से 20 रुपये, खीरा 15 रुपये, चना साग 70 रुपये, गोभी 40 रुपये किलो, गाजर 15 रुपये किलो, मूली आठ रुपये बिक रही है।