फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pooja and Shalu won the rangoli competition

Shamli News: रंगोली प्रतियोगिता में पूजा और शालू ने बाजी मारी

Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pooja and Shalu won the rangoli competition
कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली बनाती छात्राएं । कॉलेज - फोटो : वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़।
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के पहले चरण को सफल बनाने के उद्देश्य से सद्भावना कल्चरल क्लब एवं सांस्कृतिक-साहित्यिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने तिरंगे की थीम पर रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति का अद्भुत परिचय दिया। केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजी इन कलाकृतियों ने राष्ट्रीय एकता का भाव जगाते हुए दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने छात्राओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करती हैं। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पूजा कुमारी एवं शालू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुस्कान एवं मेहविश को मिला, जबकि तृतीय स्थान द्वितीय वर्ष की तबस्सुम चौधरी एवं तरन्नुम चौधरी ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पंकज चौधरी एवं डॉ. बृजेश राठी उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन संयोजक डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. सीमा सिंह, डॉ. लक्ष्मी गौतम एवं डॉ. अंकिता त्यागी भी मौजूद रहीं।

कांधला   के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली बनाती छात्राएं । कॉलेज

कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली बनाती छात्राएं । कॉलेज- फोटो : वारदात के बाद मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed