{"_id":"cc767ac2feab29f34ff2f0f4610cf87f","slug":"polling-officers-in-front-of-the-votes-cast-by-minors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान अफसरों के सामने ही नाबालिगों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान अफसरों के सामने ही नाबालिगों ने डाले वोट
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली ब्लाक के पंचायत चुनाव में जमकर नाबालिगों ने भी वोट डाले। गांव लिसाढ़ में एक बूथ पर वोट डालता नाबालिग कैमरे में कैद हुआ है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी भी वहीं बैठे रहे और पुलिसकर्मी भी, लेकिन किसी ने भी बालक को रोकने का प्रयास नहीं किया।
पंचायत चुनाव में नाबालिगों द्वारा वोट डाले जाने का मामला रुक नहीं रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में सीडीओ ने जहां नाबालिगों को वोट डालते पकड़ा था, वहीं इस बार भी नाबालिग मिले हैं। गांव लिसाढ़ के प्राथमिक पाठशाला में नाबालिग वोट डालता कैमरे में कैद हुआ है। इस नाबालिग के हाथ में बैलेट पेपर पर लगने वाली मुहर भी है।
चुनाव के दौरान इस प्रकार की लापरवाही पीठासीन अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई है। पीठासीन अधिकारियों के सामने ही नाबालिग वोट डाल रहा है, उसे वहां मौजूद कोई भी पीठासीन अधिकारी नहीं रोकता है। जब इस नाबालिग का फोटो कैमरे में कैद हो जाता है, तो मतदान अधिकारी बच्चे को वहां से हटाते हैं। हालांकि तब तक वह वोट डाल देता है।