{"_id":"6941af8b2131c91e250f41dd","slug":"political-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-155676-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनें या नहीं यह उनकी मर्जी पर छोड़ें : इकरा हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनें या नहीं यह उनकी मर्जी पर छोड़ें : इकरा हसन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कैराना क्षेत्र की सांसद इकरा हसन ने एक चैनल पर कहा कि हिजाब पहनना या न पहनना यह बहस का मुद्दा नहीं होना चाहिए।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक चैनल का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में चैनल की एंकर सांसद इकरा हसन से सवाल करती हैं कि देश में हिजाब को लेकर बहस छिड़ जाती है। अभी भी इशू बन जाता है कि मुस्लिम लड़की का पहनावा कैसा होना चाहिए। इस पर सांसद इकरा हसन ने कहा कि इशू तो बहुत हैं, जिन पर सरकार और आप लोगों को ध्यान देना चाहिए। हिजाब पहनना या ना पहनना यह इच्छा पर निर्भर करता है। इसे ओपन रखना चाहिए।
अगर मैं किसी को हिजाब पहनने के लिए कह रही हूं अथवा हिजाब नहीं पहनने के लिए कहती हूं तो यह डेमोक्रेसी नहीं है। यह मुद्दा उन्हीं महिलाओं पर छोड़ना चाहिए। यह डिस्कस करने लायक नहीं है। विदेश में ऐसे मुद्दे नहीं बनते। हमें अपना ध्यान और बहुत सारी बातों पर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम महिला हूं। मैं ऐसे क्षेत्र से हूं, जहां पर सभी समाज की महिलाएं इसी तरह अपना सिर ढककर रखती हैं। यही हमारी संस्कृति है।