फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Polio medicine will be given door to door to the missing children

छूटे बच्चों को डोर टू डोर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Polio medicine will be given door to door to the missing children
छूटे बच्चों को डोर टू डोर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन

शामली। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दूसरे दिन छूटे हुए बच्चों को डोर टू डोर पोलियो की दवा पिलाने का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 511 टीमें लगाई गईं हैं। पहले दिन बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 45.01 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई है। पांच साल तक के 130104 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान शुरू किया है। यह अभियान 26 मार्च तक चलेगा। जिले में पांच साल तक के 236598 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन रविवार को जिले में 684 बूथों पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा पोलियो की दवा पिलाई गई। इसके अलावा ट्रांजिट और मोबाइल टीमें भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए बनाई गई थी। इस दिन कुल 106494 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जो लक्ष्य के सापेक्ष 45.01 प्रतिशत है। लगभग 55 प्रतिशत बच्चे यानि 130104 बच्चे अभी पोलियो की दवा से वंचित हैं। इन छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए सोमवार से डोर-टू-डोर कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की 511 टीमें लगाई गईं हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि रविवार को जो बच्चे पोलियो की दवा पीने से छूट गए हैं, उनके लिए सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन डोर-टू-डोर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई रह जाता है तो बी टीम द्वारा 26 मार्च को बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed