फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Policemen who did commendable work were honored

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व पेंशनरों को किया सम्मानित

Mon, 15 Aug 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Policemen who did commendable work were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में जिले में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और जिले की शांति व्यवस्था को कायम रखने में योगदान देने वाले पुलिस पेंशनरों को रविवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व आईजी विजय गर्ग, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह, सीओ थानाभवन/लाइन श्रेष्ठा ठाकुर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन हरमीत सिंह, सभी थाना प्रभारी, डीजीसी, एसपीओ, एपीओ और विभिन्न शाखाओं/थानों और पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी अभिषेक ने सेवाओं के लिए पुलिस की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए किए कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी पुलिसकर्मियों व पुलिस पेंशनरों की प्रशंसा की और उनके योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय और अधिक चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए सभी पुलिस पेंशनरों से भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से पुलिस विभाग की सहायता करते रहने की अपेक्षा की। साथ ही पुलिस विभाग की तरफ से भी पुलिस पेंशनरों की सहायता करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed