Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Policemen take oath of national unity

पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली

Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Policemen take oath of national unity
कैराना कोतवाली में शपथ लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली/झिंझाना/गढ़ीपुख्ता। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनपद के थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय अखंडता एवं एकता की शपथ ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लौह पुरुष की जयंती पर शहर कोतवाली में कोतवाली में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी, उप निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आदर्श मंडी थाने पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय अखंडता एवं एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उधर, झिंझाना थाने पर पुलिसकर्मियों ने लौह पुरुष के चित्र पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए और अखंड भारत व एकता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित की गई। बाबरी थाने पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस ने रन फॉर यूनिटी के दौरान दौड़ लगाई। थानाध्यक्ष ने पुलिस स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम अपने देश की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे। सभी पुलिसकर्मियों ने थाना प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद उप निरीक्षक परशुराम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में थानाध्यक्ष और स्टाफ ने उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उप निरीक्षक परशुराम पुलिस विभाग के सेवाकाल को याद कर भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गढ़ीपुख्ता थाने पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। नगर पंचायत कार्यालय में लौह पुरुष की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। नगर पंचायत के अधिकारी, सभासद और कर्मचारियों ने शपथ ली कि वे अपना कार्य पूरी सत्य निष्ठा के साथ करेंगे और किसी के भी साथ कोई भी भेदभाव नहीं करेंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन अली हसन, रामपाल गिरी, सभासद गुल्लू सभासद, सद्दाम सभासद, नवाब सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed