{"_id":"57192ffa4f1c1b8a728b4c54","slug":"police-will-prepare-a-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का तैयार होगा रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का तैयार होगा रिकॉर्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस की छवि सुधारने और कार्यप्रणाली पर निगरानी के लिए रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
नए आदेशों के तहत कंट्रोल रूम में आई सूचनाओं पर पहुंचने वाली पुलिस टीम की रवानगी और वापसी का समय जीडी में दर्ज होगा। इसके अलावा यदि कंट्रोल रूम में आई सूचना पर भी पुलिस टीम नहीं पहुंचती है, तो उसको भी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। कंट्रोल रूम पर आई सूचना के बाद भी पुलिस टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंचती। जिसके चलते अब नई व्यवस्था लागू की गई है।
कंट्रोल रूम में आई सूचनाओं की संबंधित थानों से रोजाना रिपोर्ट मांगी जाती है। थानों से जाने वाली पुलिस टीम की रवानगी और वापसी का समय भी जीडी में दर्ज किया जा रहा है, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सके।
बढ़ गई पुलिस के कार्य की रफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रोजाना कंट्रोल रूम में करीब दो दर्जन से भी अधिक सूचनाएं मिल रही हैं। इनमें से करीब 20 मामलों का पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही निपटारा कराया जा रहा है। रोजाना इसकी समीक्षा भी पुलिस के आलाधिकारी करते हैं, जिस कारण पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सम्मानित किया जाएगा
इस नई व्यवस्था के तहत बनाए गए रिकॉर्ड के आधार पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों का भी रिकॉर्ड अधिकारी तैयार कर रहे हैं। जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।