फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police went to arrest the accused of cow slaughter, the accused absconded

गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, आरोपी फरार

Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police went to arrest the accused of cow slaughter, the accused absconded
गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का विरोध, आरोपी फरार
विज्ञापन

शामली, कैराना। गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस का आरोपी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोध किया और अपने पिता को मौके से भगा दिया। मामले में पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
16 सितंबर को पुलिस ने खुरगान के जंगल में छापा मारकर गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को कोतवाली में तैनात एसआई नीरज ने अपनी टीम के साथ गोकशी के मुकदमों में वांछित चल रहे तासिम निवासी खुरगान को पकड़ने के लिए उसके मकान पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान के अंदर ही था। इस दौरान आरोपी के बेटे जुनैद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया और विरोध करने लगे। मौका पाकर गोकशी का आरोपी तासिम फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में जुनैद, हाजी अयूब, सुहेब, मुज्जकिर, नासिर, मुजम्मिल निवासी खुरगान और पांच अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed