फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police raided in illegal animal crossing, one in custody

Shamli News: अवैध पशु पैठ में पुलिस ने छापा मारा, एक हिरासत में

Tue, 01 Oct 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 01 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Police raided in illegal animal crossing, one in custody
कैराना। मीट फैक्टरी के पास अवैध पशु पैठ संचालन की शिकायत पर एसपी ने कड़ा संज्ञान लिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पशु पैठ पर जाकर छापा मारा। जहां पुलिस को देख संचालक और पशु विक्रेता एवं क्रेता फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि तीन पिकअप गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी रही।
विज्ञापन


नगर के कांधला रोड पर मीट फैक्टरी के निकट अवैध रूप से पशु पैठ का संचालन किया जा रहा था। जहां पशु विक्रेताओं एवं क्रेताओं की भीड़-भीड़ के चलते मार्ग से गुजरने में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में हुए झगड़े के कारण इस बार भी फसाद की संभावना जताई जा रही थी। जबकि पैठ के कारण गंदगी की फैली हुई है। यह खबर सोमवार के अंक में समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई, जिस पर एसपी ने कड़ा संज्ञान लिया। एसपी ने मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद इमामगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कालखंडे ने पुलिस टीम के साथ अवैध पशु पैठ पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही पशु पैठ संचालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पशु विक्रेता और क्रेता भी भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा मौके से तीन पिकअप गाड़ियों को पकड़कर सीज कर दिया और कोतवाली में भेज दिया गया। इसके अलावा भी कई अन्य वाहनों के चालान किए गए। मौके पर पुलिस को दो दर्जन से अधिक पशु भी खड़े मिले। देर शाम तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


पुलिस के रडार पर कांधला का पशु व्यापारी

अवैध पैठ के संचालन के बारे में पुलिस ने आसपास में रहने वाले लोगों से भी जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि पुलिस को कांधला के एक पशु व्यापारी का नाम बताया गया है, जो पास के ही किराए के मकान में रहता है और कुछ लोगों के सहयोग से पशु पैठ के संचालन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। पुलिस कांधला के उक्त पशु व्यापारी की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed