फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police Probe Bangladesh Link of Rehan Killed in Shamli Encounter, ₹50,000 Reward Criminal

मुठभेड़ में ढेर: कबाड़ का काम करते हुए बन गया लुटेरा, रिहान का बांग्लादेश कनेक्शन संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Feb 2026 10:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Feb 2026 10:07 PM IST
सार

शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश रिहान को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को उसके बांग्लादेशी होने की आशंका है। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वह दिल्ली एनसीआर में रह रहा था। जांच जारी है।

विज्ञापन
Police Probe Bangladesh Link of Rehan Killed in Shamli Encounter, ₹50,000 Reward Criminal
एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश रिहान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली एसपी एनपी सिंह का कहना है कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश रिहान बांग्लादेशी हो सकता है, इसकी जांच कराई जा रही है। वह पुलिस से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर रहता था।

विज्ञापन


एसपी के अनुसार जांच में सामने आया कि रिहान के परिजन पूर्व में दिल्ली में आए थे। वहां पर कुछ समय रहने के बाद जिला बागपत के बड़ौत में आकर रहने लगे थे। इसके बाद रिहान दिल्ली एनसीआर में गाजियाबाद, हापुड़, बागपत समेत कई स्थानों पर रह रहा था। वह ठिकाने बदलता और किराये के मकान में रहता था।

विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवा लेता था। एसपी ने बताया कि एआईआार में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उसे मूल पते के लिए दस्तावेज की जरूरत थी। इसके लिए वह परेशान था। परिजनों से कहता था कि वह बांग्लादेश से सही दस्तावेज मंगवाएगा। बांग्लादेश में उसका आधार कार्ड बना हुआ था या नहीं। इससे आशंका है कि वह बांग्लादेशी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हत्या फिर आत्महत्या: प्रगति के हाथ-कंधे और सीने पर आठ वार, आखिरी सांस तक सिरफिरे आशिक से लड़ी जिंदगी की जंग

कबाड़ का काम करते हुए बन गया लुटेरा
एसपी का कहना है कि जांच में सामने आया कि वह पहले बड़ौत में रहकर कबाड़ का काम करता था। इसके चलते उसने राह चलते लोगों से लूट करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह दिल्ली भाग गया। वहां पर उसने राह चलते लोगों से लूटपाट की वारदातें की। उसका फोकस ज्यादातर महिलाओं पर रहता था। वह दिल्ली एनसीआर में अकेली जाने वाली महिलाओं से चेन स्नेचिंग, कुंडल व पर्स लूटने की वारदातें करता रहा।

दिल्ली में भी उसके गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है। एसपी का कहना है कि रिहान के परिजनों को तलाश करने के लिए पुलिस की टीम पहले दिल्ली भेजी गई। वहां से हापुड़ व गाजियाबाद गई। इसके बाद पता चला कि उसका भाई नौशाद बड़ौत में रहता है। इसके बाद नौशाद को उसके भाई के रिहान के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना भिजवाई गई।
विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था रिहान
मुठभेड़ में मारे गए रिहान के बड़े भाई नौशाद अपने दो रिश्तेदारों आरिफ व अरबाज के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा। उसने बताया कि वह तीन भाई थे। उससे छोटा रिहान और सबसे छोटा सद्दाम है। रिहान की 2012 में अलीगढ़ निवासी आयशा से शादी हुई थी। शादी के बाद से वह गाजियाबाद के मसूरी में रहा था। उसके चार लड़के है। सबसे बड़ा लड़का करीब दस वर्ष का और सबसे छोटा लड़का डेढ़ साल का है।
 

नौशाद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद आलम की 2014 में मृत्यु हो गई थी। मां नूरजहां मसूरी में रिहान के साथ रहती थी। सद्दाम भी मसूरी में अलग मकान में अपने परिवार के साथ रहता है। नौशाद ने बताया कि वह बड़ौत में रहता है और डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। नौशाद के मुताबिक रिहान ने उसे बताया था कि वह दिल्ली से कंबल, बर्तन व प्लास्टिक का सामान लाता था ओर फेरी पर बेचने का काम करता है।

गुरुवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे उससे फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह सरधना जा रहा है। उसकी वोट कट गई है। वोट बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत है। इसके करीब एक घंटे बाद उसका मोबाइल फोन बंद आया। इसके बाद शुक्रवार बड़ौत पुलिस ने उसे रिहान के मारे जाने की सूचना दी। नौशाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मसूरी ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed