फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police issued letter to the principal in the case of fighting between girl students

Shamli News: छात्राओं के बीच मारपीट प्रकरण में प्रधानाचार्या को पुलिस ने जारी किया पत्र

Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police issued letter to the principal in the case of fighting between girl students
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के बीच पांच दिन पहले हुई मारपीट और बाहर के युवकों को बुलाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने कॉलेज की प्रधानाचार्या के नाम पत्र जारी कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। प्रधानाचार्या ने कॉलेज की अनुशासन समिति को इस मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

शहर के मिल रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के सामने छुट्टी के बाद चार छात्राओं के बीच किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और छात्राओं को कोतवाली ले गई थी। उस समय पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाकर छात्राओं को उनके साथ घर भेज दिया था। इस मामले में शहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक की तरफ से हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या को पत्र जारी कर अवगत कराया कि छात्राओं के बीच आपस में मारपीट हुई और इस दौरान दोनों पक्षों ने झगड़ा करने के उद्देश्य से बाहर के कुछ लड़कों को भी बुलाया था, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस के पहुंचने पर बाहर से बुलाए गए लड़के मौके से भाग गए, लेकिन इसके बाद भी छात्राएं आपस में झगड़ा करती रहीं। इसके बाद महिला पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया तब जाकर छात्राएं शांत हुईं। इस मामले को पुलिस ने शर्मनाक और अनुशासनहीनता मानते हुए कॉलेज की प्रधानाचार्य से कहा कि अनुशासन समिति से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करें। इस संबंध में प्रधानाचार्या दीपाली गर्ग का कहना है कि पुलिस की तरफ से भेजा गया पत्र मिला है। छात्राओं के बीच मारपीट का मामला कॉलेज के बाहर का है। कॉलेज की अनुशासन समिति को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed