फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police is ready to follow curfew

कर्फ्यू का पालन कराने के लिए मुस्तैद रही पुलिस

Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police is ready to follow curfew
जलालाबाद। जलालाबाद हाईवे, गंगोह तीतरो मार्ग, पीठ मैदान, मेन बाजार, बंबा चौक, कटहरा बाजार, मोती बाजार में रविवार को लगाए गए कर्फ्यू के चलते बाजार सुनसान रहे। मेडिकल स्टोर के अलावा सभी दुकानें बंद रहीं और श्रमिकों को आवागमन के लिए शासन की ओर से छूट रही। कर्फ्यू के समय पुलिस बल मुस्तैद रहकर कस्बे में गश्त करती रही। पुलिस चेक पोस्ट, पुलिस चौकी ,नगर पंचायत कार्यालय, हाईवे किनारे पर खड़े निजी सरकारी वाहनों का सैनिटाइजेशन नगर पंचायत कर्मियों ने किया। कटहरा चौक, मेन बाजार, नया बस स्टैंड आदि जगह पर नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कराकर सैनिटाइजेशन व रात्रि में फॉगिंग कराया।
विज्ञापन

एसपी ने कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ने रविवार को शामली, कैराना व थानाभवन में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू की स्थिति की जानकारी की गई। बताया कि विजय चौक, फव्वारा चौक, चरथावल अड्डा, एसटी तिराहा, कांधला तिराहा, यमुनाब्रिज पर पुलिसबल चेकिंग करते हुए मिले और व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। एसपी ने कर्मचारियों को कोरोना से बचाव करते हुए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान यह ध्यान रखा जाए कि किसी से कोई अभद्रता न हो। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों, मेडिकल स्टोर एवं फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों एवं बीमारों का ध्यान रखते हुए चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed