Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police disclosed the robbery by arresting three robbers

Shamli News: तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया लूट का खुलासा

Fri, 09 Jun 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 09 Jun 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Police disclosed the robbery by arresting three robbers
- लुटेरों से बाइक, मोबाइल फोन, छह सौ रुपये की नकदी बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, झिंझाना। दस दिन पूर्व ऊन चौकी क्षेत्र के गागोर रोड पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें तीन लुटेरों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, नकदी बरामद की है। तीनों लुटेरों ने आदर्श मंडी क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम दिया है।
ऊन चौकी क्षेत्र में 30 मई की शाम को अमित कुमार निवासी गांव गागोर से बदमाश बाइक, एक मोबाइल फोन, आठ सौ रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया थ। शुक्रवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथछोया पुलिया से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन

पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम विक्की उर्फ विकास गांव पुरा महादेव थाना बालैनी बागपत, सुनील उर्फ सोनू निवासी लव्वा दाउदपुर झिंझाना, विशेष निवासी गांव शामली शामला थाना झिंझाना बताया है। आराेपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सुनील ने बताया उसे 25 हजार रुपये की आवश्यकता थी, जिसको लेकर अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया दस दिन पूर्व बाइक लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुनील ने फार्मेसी और दो ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed