फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police could not succeed in catching the rape accused

Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई पुलिस

Fri, 25 Jul 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police could not succeed in catching the rape accused
शामली। पुलिस अभिरक्षा से 11 दिन पहले भागे 25 हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं, लेकिन उसकी मोबाइल फोन की लोकेशन न मिलने से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर हरियाणा में ले जाकर दुष्कर्म किया था। परिजनों ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले दिन 14 जुलाई को मोहित और सोनू को गिरफ्तार किया था। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान आरोपी सोनू निवासी गांव नसीरपुर थाना तितावी पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। पुलिस को पहले उसके मोबाइल की लोकेशन हरिद्वार में मिली थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर में मिली थी। पुलिस ने आरोपी के कांवड़ के वेश में होने की आशंका जताई थी। एसपी रामसेवक गौतम ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमें आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हैं, लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। एसपी का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed