{"_id":"608859e88ebc3e8d2e1b6efb","slug":"police-challaned-10-people-in-breach-of-peace-shamli-news-mrt5361747141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 10 लोगों का शांति भंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 10 लोगों का शांति भंग में किया चालान
विज्ञापन

कांधला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव गढ़ी दौलत और खंदरावली में हुए विवाद में पुलिस ने 10 लोगों का शांति भंग में चालान किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले रात को क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में प्रधान पद के प्रत्याशी मुबारिक को गांव के कई लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुनैद, नौशाद, अमजद, सरवर, सलमान, मुस्तफा, इरशाद और उस्मान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव खंदरावली में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी होने पर पुलिस ने विश्वास और आजाद को पकड़कर थाने ले गई थी। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। संवाद