{"_id":"5f6262e28ebc3edc1649f0c8","slug":"police-caught-two-miscreants-in-an-encounter-shamli-news-mrt501679066","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन

चौसाना। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचे एवं कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद की गई है।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोडसमा के जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चौसाना पुलिस सकौती गांव के मेन गेट पर खड़ी थी। आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी कर रही थी। उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश आए और पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और खोडसमा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने आपको घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोर्चा लिया और बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक 315बोर खोखा, एक चाकू व चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान घाटमपुर जनपद सहारनपुर निवासी सरफराज पुत्र खुर्शीद, मोहम्मद शाहनवाज पुत्र अब्बल हसन, निवासी मैनपुरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ा गगया। दोनों का चालान कर दिया गया है।