{"_id":"5db1ea2a8ebc3e93c633a120","slug":"police-caught-two-and-a-half-quintal-mawa-and-20-kg-of-cheese-shamli-news-mrt4503404129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ढाई क्विंटल मावा और 20 किलो पनीर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ढाई क्विंटल मावा और 20 किलो पनीर पकड़ा
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मिलावटी माल बनाने के शक में पुलिस ने हिंड पुलिया के समीप एक पिकअप को पकड़ लिया। इसमें से ढाई क्विंटल मावा व बीस किलो पनीर बरामद किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेते हुए मावे व पनीर के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे है।
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर से कुछ लोग एक पिकअप गाड़ी में मिलावटी मावा व पनीर लेकर थानाभवन की ओर आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हिंड पुलिया के समीप पुलिस ने गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद पुलिस गाड़ी को लेकर थाने आ गई। पुलिस को पिकअप से ढाई क्विंटल मावा व बीस किलो पनीर बरामद हुआ। सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम थाने पहुंची और मावे व पनीर का सैंपल लिया। टीम ने इस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में बन रहा मिलावटी मावा
थानाभवन। क्षेत्र में मिलावटी दूध मावा और पनीर बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है। कई गांव ऐसे हैं जहां मिलावटी मावा तैयार कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी मावा पकड़ा था। एक बार भैसानी गांव में भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी।