फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police banned 475 people

पुलिस ने 475 लोगों का मुचलका पाबंद किया

Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police banned 475 people
कांधला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र के गांव गंगेरू के ग्राम प्रधान पद के दावेदारों की बैठक ली। पुलिस ने धारा-144 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 475 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने कहा कि कोई भी दावेदार अपने जुलूस में उतने ही समर्थक रखे, जितने लोगों की अनुमति मिली है। दावेदार शाम सात बजे के बाद आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों का प्रयोग न करें। धारा-144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चुनाव में शराब न बांटने और जाति-धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगने को कहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि गंगेरू सहित गांव गढ़ी श्याम, गढ़ी रक्खा, गढ़ी मियां और गढ़ी दौलत के 475 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। साथ ही 12 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस दौरान संजय जैन, तनवीर जंग, संजीव फौजी, राशिद जंग, उमरदीन प्रधान, पूर्व प्रधान संजीव चौधरी, नरेंद्र चौहान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed