फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police-administration team inspected meat plant

पुलिस-प्रशासन की टीम ने मीट प्लांट का किया निरीक्षण

Sat, 29 Oct 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police-administration team inspected meat plant
पुलिस-प्रशासन की टीम ने मीट प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

शामली, कैराना। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और जिला अग्निशमन अधिकारी ने कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एनओसी के अलावा अन्य कागजों की जांच की।
शनिवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर से एईई विपुल कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार कांधला रोड स्थित मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड में पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने पशुओं के खून के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। साथ ही टीम ने पानी की सप्लाई व प्लांट से बाहर जाने वाले पानी की व्यवस्था देखी। टीम ने प्लांट में कटान होने वाले पशुओं की संख्या व उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जांच की। साथ ही हड्डियों के गलाने, सफाई, आग से बचाव के उपकरण आदि के बारे में जांच की। टीम ने पशुओं के अवशेष निस्तारण की व्यवस्था भी परखी।
विज्ञापन

टीम ने पशुओं के फैक्टरी के अंदर आने वाले मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगाले कि कहीं कम उम्र का पशु तो कटान के लिए नहीं लाया जा रहा है। इसके अलावा पशुओं की एंट्री के रजिस्टर आदि की भी जांच की। टीम ने फैक्टरी संचालक से एनओसी के अलावा अन्य कागज भी दिखाने को कहा। इसके बाद टीम लौट गई। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मीम एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया था। सभी विभागों ने जांच की। जांच से संबंधित कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर जांच रिपोर्ट में कमी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed