फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pm me nahi khula maut kaa raaj

पोस्टमार्टम में नहीं खुला पुन्नालाल की मौत का राज

Wed, 01 May 2019 11:08 PM IST
NAVEEN GUPTA अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 01 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
pm me nahi khula maut kaa raaj
file photo - फोटो : amarujala
लखनऊ से वापस भेजे गए पुन्नालाल के शव का शामली में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम होने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। जिसके बाद हड्डी के कुछ सैंपल, एक्सरे और फोटो लेकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गमगीन माहौल में पुन्नालाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन के मोहल्ला खैल में 26 अप्रैल को पुन्नालाल का सड़ा गला शव उनके आवास में बंद कमरे में मिला था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अशोक की बेटी लता और भाई सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शामली भेज दिया था। शव पुराना और सड़ा गला होने के कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम न करके सीधे लखनऊ फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया था। फोरेंसिक लैब की टीम ने लखनऊ में शव की जांच न होने की बात कहते हुए वापस भेज दिया था।
विज्ञापन

सोमवार रात को लखनऊ से शव शामली पहुंच गया था। मंगलवार शाम को शव का एक्सरे और कलर फोटो कराए गए। इसके बाद चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हुई। पोस्टमार्टम के दौरान शव के कलर फोटो और वीडियो बनाई गई। थानाभवन चिकित्सालय के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर कांति प्रसाद ने बताया कि शव पर मांस न होने के कारण विसरा नहीं मिल सका, जिसके स्थान पर हड्डियों का कुछ सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम और जांच सहित अन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने बुुधवार को शव मृतक के पुत्र अशोक कुमार के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शव को मोहल्ला खैल स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां से शव को श्मशान घाट में लेकर परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के हुए छह एक्सरे
पुन्नालाल के शव के अलग-अलग स्थानों के छह एक्सरे लिए गए हैं। शव की हड्डी का सैंपल आगरा फोरेंसिक लैब भेजा गया है। जबकि फोटो, वीडियो और एक्सरे लखनऊ फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। शव के एक्सरे, कलर फोटो, वीडियो और हड्डी के कुछ सैंपल लिए गए हैं। हड्डी की जांच से जहर के होने या न होने की पुष्टि हो सकेगी। लखनऊ फोरेंसिक लैब को एक्सरे, कलर फोटो और वीडियो लखनऊ फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं। इनकी जांच होने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। शव के अंतिम संस्कार से पहले सभी तरह की जांच के लिए के लिए नियम और प्रक्रिया के अनुसार ही शव को लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा था। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी तरह लापरवाही या चूक नहीं हुई है।  - डॉक्टर संजय भटनागर, सीएमओ शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed