{"_id":"62911d972b0a342ce36fab32","slug":"plenty-of-dirt-in-the-drains-still-waiting-for-cleaning-shamli-news-mrt590436140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों में गंदगी का अंबार, सफाई का अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों में गंदगी का अंबार, सफाई का अभी इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आने वाले बरसात के मौसम में कस्बे के कई इलाके जलमग्न हो जाएंगे, क्योंकि कस्बे के नालों की सफाई नहीं होने और कुछ क्षेत्र काफी नीचे पर होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या बनेगी। कस्बेवासियों की मांग है कि बरसात से पहले नालों की पूरी तरह सफाई होनी चाहिए।
कस्बे में मेंढकी दरवाजे से बिसातियान, अफगानान व घोसा चुंगी होते हुए इश्क वाला जोहड़ तक बड़ा नाला जाता है। तीतरवाड़ा चुंगी से भी इश्क वाला जोहड़ तक बड़ा नाला जाता है। इसके अलावा जहानुपरा रोड, मायापुर रोड व अलीपुर रोड से भी नाले आते हैं। कस्बे में दो बड़े और 18 छोटे नाले हैं। मायापुर रोड से कोतवाली के आगे से बहने वाले नाले में गंदगी भरी पड़ी है।
जहानपुरा रोड से आने वाला नाला कांधला तिराहे से काफी नीचे होने के कारण बरसात में नाले का पानी आगे न बढ़कर जहानपुरा रोड स्थित कब्रिस्तान में भर जाता है। सबसे बुरी हालत तो मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी की है। यह क्षेत्र पूरे कस्बे में सबसे अधिक नीचा है। यहां पर मकानों के आगे से गुजरने वाले नाले में जगह-जगह गंदगी भरी पड़ी है। बरसात के दिनों में गंदगी के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता और क्षेत्र की सड़कों के साथ ही घरों में भी पानी घुस जाता है। कस्बे वासियों का कहना है कि नगर पालिका को बरसात से पहले नालों की सफाई व जल भराव की समस्या के निपटने के लिए कार्य योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
जामा मस्जिद निवासी समीर ने बताया कि बरसात से पहले ही पालिका को नालों की सफाई करानी चाहिए, जिससे बरसात में नालों में पानी न रुके। मोहल्ला सदरयान निवासी अली अब्बास ने बताया कि बरसात में घोसा चुंगी पर चार फीट तक पानी भर जाता है। नालों में गंदगी भरी होने के कारण बरसात में बीमारी फैलने के खतरे बढ़ जाते हैं।
आलकलां निवासी सागर चौहान ने बताया कि बरसात से पहले नालों से गंदगी निकाली जानी चाहिए। गंदगी और बरसात में मच्छरों से बीमारी फैलेगी। राहुल चौहान ने बताया कि कुछ जगह नाले खुले हैं। गंदगी भरे नालों से बरसात में अधिक समस्या बन जाती है। नालों की सफाई जरूरी है। धर्मबीर सिंह ने बताया कि बरसात में नालों का पानी घरों में घुस जाता है। पालिका को समाधान कराना चाहिए।
इन क्षेत्रों में भरता है पानी
बरसात के दिनों में चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, बिसातियान, अफगानान, घोसा चुंगी, पीरजादगान, दरबार कलां, जहानपुरा रोड, खुरगान रोड आदि क्षेत्रों में दो से चार फीट तक पानी भर जाता है।
कोट...
- सभी नालों की मशीनों द्वारा सफाई कराई जाती है। बरसात से पहले सभी नालों को पूरी तरह साफ कराया जाएगा। - मणि अरोड़ा, ईओ