{"_id":"623e0d1473e119755573c820","slug":"pledge-of-service-administered-to-nss-volunteers-shamli-news-mrt581834334","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवकों को दिलाई सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवकों को दिलाई सेवा की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. योगेंद्र पाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दीपू और काजल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवकों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई।
पहले दिवस की थीम सेवा संकल्प से जोड़ते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने विशेष शिविर के सात दिनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र कुमार ने नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों का समन्वय करते हुए युवाओं में शैक्षिक उत्थान के साथ नेतृत्व गुण विकास के अवसर पर प्रभावशाली प्रेरणा प्रदान की। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीनू व डॉ. मदन पाल तथा आंचल शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने पर्यावरण संवेदना के साथ स्वच्छता अभियान संचालित करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. आंचल यादव ने युवा छात्राओं को आत्मशक्ति विकास के साथ मर्यादा और अधिकारों के बीच सामंजस्य के साथ सेवाभाव जागृत करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका काजल ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्यगीत स्वयंसेवक ओर स्वयंसेविकाओं कुणाल, सागर, गौरव, आवेश, दिपेश, रोहित, हर्ष ने मिलकर प्रस्तुत किया। े कार्यक्रम के आयोजन में मसीचरण, सुभाष, पप्पन, गौरव, रवि, अंकुर आदि का सहयोग रहा।