फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pit killed middle-aged

रास्ते के गड्ढे की वजह से गिरकर मोपेड सवार की मौत

Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
pit killed middle-aged
झिंझाना हाईवे पर सडक में गढढा - फोटो : SHAMLI
गड्ढे ने अधेड़ की जान ली
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। सिस्टम की नाकामियों के कारण समय रहते गड्ढों के नहीं भरे जाने के कारण लोगों की अक्सर जिंदगी संकट में फंस जाती है। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद अभी तक यमुना तटबंध और सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जाने के कारण यात्रा जानलेवा होती जा रही है। हरियाणा राज्य के एक मोपेड सवार की जान चली गई।
पानीपत के गांव नंगला थाना सनौली निवासी जयनारायण (55) पुत्र दरबारी लाल कपड़ों की फेरी लगाते थे। बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में यमुना बांध से मोपेड से निकल रहे थे। सड़क में गड्ढा होने की वजह से मोपेड का संतुलन बिगड़ गया। वह मोपेड समेत कई फुट नीचे यमुना नदी में जा गिरे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की जेब से मिले कागजों के आधार पर शव की पहचान हुई। परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

तटबंध पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे
बिडौली चौकी से कैराना की ओर जा रहे तटबंध पर कई वर्ष पूर्व ड्रेनेज खंड ने सड़क का निर्माण कराया था। बाद में सड़क जर्जर हो गई। बारिश में तो रास्ते का हाल और भी बदतर हो गया। जगह-जगह रास्ते में गहरे गड्ढे हो गए। कई जगह रास्ते के साइड की मिट्टी बहने की वजह से सड़क धंस गई, जिससे इतने गहरे गड्ढे हो गए कि उनमें पूरी बाइक समा जाए। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं। रास्ता जर्जर होने की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रात में तो इस सड़क से गुजरना अपनी जान को खतरे में डालने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर तक सड़क गड्ढामुक्त करने के आदेश
पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे। पीडब्लूडी ने शासन से 2.40 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। वहां से सिर्फ 1.21 करोड़ का बजट ही पास हुआ। अभी भी जिले की कई सड़कों में गड्ढे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से इस बार सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का अभियान शुरू नहीं हो सका। जल्द ही गड्ढे भरवाए जाएंगे।
शासन को भेजा है इस्टीमेट
ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता का कहना है कि तटबंध के मार्ग के निर्माण के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा गया है, जो कि अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed