फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pharmacists are treating patients in health fairs

Shamli News: आरोग्य मेलों में फार्मासिस्ट कर रहे मरीजों का उपचार

Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists are treating patients in health fairs
जलालाबाद सीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीज का उपचार करती डॉ सलमा। संवाद - फोटो : mathura
शामली। शासन की तरफ से ग्रामीणों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाती है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। कई स्थानों पर चिकित्सक न होने से फार्मासिस्ट या स्वास्थ्यकर्मी ही मरीजों का उपचार करते मिले। रविवार को टीम ने आरोग्य मेलों की पड़ताल की इस तरह की स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

- अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी
पीएचसी बरखंडी पर फार्मासिस्ट मनु शर्मा और स्टाफ नर्स मरीजों की जांच व उपचार करते हुए मिली। फार्मासिस्ट ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले यहां तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद अभी किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई और न ही अन्य कोई चिकित्सक आरोग्य मेले में आए हैं। आरोग्य मेले में 32 मरीज आए, जिनमें गैस, तेजाब के दो, त्वचा के चार, खांसी जुकाम के पांच, उल्टी, पेट दर्द व अन्य बीमारी के 18 मरीज आए। तीन गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

- अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंसारियान
अरबन पीएचसी पंसारियान में डॉ. सादिया सदफ मरीजों की जांच करते हुए मिलीं। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 56 मरीज आए। इनमें शुगर के तीन, ब्लड प्रेशर के चार, बुखार के चार, खांसी जुकाम व अन्य बीमारी के 16 मरीज आए। 27 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिडौली क्षेत्र में केरटू पीएचसी पर फार्मासिस्ट बारिक अली ने बताया कि सुबह से 20 मरीज आए। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, नजला के मरीज ज्यादा रहे।
- कैराना क्षेत्र की पीएचसी पर 415 मरीज पहुंचे
कैरानाा ब्लाॅक के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अरबन कैराना, डुंडूखेड़ा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र, ऊंचा गांव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र, कंडेला प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र और भूरा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेलों में मरीजों का उपचार किया गया। अरबन प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डॉ. विपुल ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल और नजला खांसी तथा शरीर दर्द के थे। ऊंचा गांव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. गुंजन ने मरीजों का उपचार किया। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 415 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया।
- एलम पीएचसी पर आए 19 मरीज
एलम पीएचसी पर आरोग्य मेले में डॉ. स्वाति मलिक व फार्मासिस्ट ब्रजमोहन तिवारी मौजूद मिले। इस दौरान वायरल संक्रमण के ज्यादा मरीज रहे। 19 मरीजों की जांच व उपचार दिया गया। बाबरी पीएचसी पर डॉ. तुषार ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट नितिन त्यागी ने बताया 46 मरीज आए। नजला, जुकाम व खांसी के मरीज ज्यादा रहे। थानाभवन क्षेत्र की पीएचसी हरड़ फतेहपुर में आरोग्य मेले में डॉ. मुनेश कुमार ने 49 लोगों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान खांसी जुकाम, खाज खुजली मरीज ज्यादा रहे।

- सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि आरोग्य मेलों में चिकित्सकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर चिकित्सक नहीं है, तो उसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed