{"_id":"62f159d0c09fd82dbc47446b","slug":"petrol-pump-owners-sought-protection-from-sp-shamli-news-mrt6004319183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिकों ने एसपी से की सुरक्षा व्यवस्था की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिकों ने एसपी से की सुरक्षा व्यवस्था की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्बा थानाभवन में पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना पर जिले के पंप मालिकों ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने एसपी अभिषेक झा से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग उठाई है।
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन शामली के महासचिव सूर्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन के संयुक्त नेतृत्व में जिले के पेट्रोल पंप मालिकों ने सोमवार को एसपी अभिषेक झा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पंप मालिकों ने रतन सर्विस सेंटर थानाभवन पर हुई कर्मचारियों से अमानवीय तरीके से मारपीट की घटना पर रोष जताते हुए सुरक्षा मांगी। वहीं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। इस पर एसपी ने पंप मालिकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सत्यपाल गोयल, अशोक गोयल, प्रतीक अग्रवाल, राजीव निर्वाल, रितेश गर्ग, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।