फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Petrol and diesel shops are decorated here, officers unknown

यहां पेट्रोल व डीजल की सजती हैं दुकान, अफसर अनजान

Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel shops are decorated here, officers unknown
कांधला। क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जगह-जगह दुकानों पर यह पदार्थ धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिसमें आमजन मिलावट व घटतौली का शिकार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बे के गंगेरू, घसौली, कैराना रोड के साथ ही गांव किवाना, भभीसा, आल्दी, जिडाना, इस्सोपुर सहित कई गांव में पेट्रोल डीजल खुले में रखकर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ इस तरह खुले में रखे होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गांव किवाना, भभीसा, आल्दी, इस्सोपुर के आसपास पेट्रोल पंप न होने के कारण इसका लाभ पेट्रोल व डीजल की तस्करी करने वाले खूब उठा रहे है। ये मिलावट करने के साथ ही लोगों को घटतौली का भी शिकार बनाते हैं। सड़कों पर खुलेआम इस अवैध कारोबार को धड़ल्ले से किया जा रहा है। लोगों ने इस विषय पर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं है इस कारोबार के लगातार फल-फूलने के कारण राजस्व की हानि भी सरकार को हो रही है। लेकिन अधिकारी सब देखते हुए भी अंजान बने हुए।
विज्ञापन

गांव गंगेरू निवासी नवाब कहते है कि बड़े पैमाने पर क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल की बिक्री मिलावट करने के बाद कुछ लोग कर रहे हैं। जिससे वाहन का इंजन भी जल्दी ही खराब हो रहा है। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महताब ने बताया कि अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ को इस तरह से खुले में रखे रहने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन को इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है।
कृष्णपाल ने बताया कि इस तरह अवैध रूप से मिलावट करके इस पदार्थ को बेचना एक अपराध है। गांव के लोग पुलिस प्रशासन से भी इसमें कार्रवाई किए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज भी कार्रवाई न होने से यह काम लगातार जारी है।

मनोज वर्मा ने कहा कि पेट्रोल पंप पर मुसीबत के समय भी बोतल में ग्राहक को तेल नहीं मिल पाता है। लेकिन सड़कों पर खुलेआम बेचा जाता है। ये तो प्रशासन को दोहरा व्यवहार है। लेकिन इस कारनामे से चारों ओर से आमजन की लुटाई हो रही है, जिस पर रोक लगनी चाहिए।
क्या कहते है अधिकारी
मामले में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यदि ऐसा किसी क्षेत्र में हो रहा है तो मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed