फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People will be made aware under Fit India

फिट इंडिया के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक

Sun, 23 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
People will be made aware under Fit India
फिट इंडिया के तहत लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

शामली: राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवक फिट इंडिया क्लब के तहत लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक करेंगे। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की। सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर पूर्ण होगा। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक अपने आसपास के परिवारों को फिट रहने के लिए जागरूक करेंगे। इंडोर और आउटडोर दोनों ही तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को साइकिल के प्रति, योग के प्रति, व्यायाम के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें स्वयं कर प्रेरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक डॉ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए आपको सदैव अपने आप को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में शामली से जिला नोडल अधिकारी डॉ अजय बाबू, डॉ सौरभ कुमार, हेमा ठाकुर, फरीन, मनीष, खुशी आदि शामिल हुए। संचालन डॉ प्रकाश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed