फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People were troubled by waterlogging in the underpass

Shamli News: अंडरपास में जलभराव के लोग परेशान रहे लोग

Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by waterlogging in the underpass
जलालाबाद के अम्बेहटा दुलावा मार्ग पर बने अंडरपास में भरा पानी व जमा ग्रामीण
- जरा सी बारिश होने पर तालाब के रूप धारण कर लेते हैं अंडरपास, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। लगातार हो रही बारिश के कारण अंडरपास के अंदर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।
चार दिन से लगातार बरसात के कारण अंडरपास बरसाती पानी से लबालब भर गए हैं, जिस कारण दर्जनों गांवों से नगर का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपासों में पानी के साथ साथ कीचड़ भरा होने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। सबसे बड़ी बात यह है कि थाना भवन में रसीद गढ़ रोड जो नहर के रास्ते शामली तक जाता है, ऊन लिंक रोड मार्ग, ऊन रोड अंडर पास, हसनपुर अंडरपास के पास टीन शेड लगने के बावजूद भी पानी भर जाता है। जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी भी विभाग ने अंडरपास से पानी निकालने की सुध नहीं ली।

पानीपत से थानाभवन आते समय राकेश, सुनील, बाबू ने बताया कि वह अपनी मौसी के बच्चों को बाइक से थानाभवन छोड़ने के लिए आया था। रास्ते में रसीद गढ़ अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से जैसे तैसे कर उस्मान फाटक से होते हुए थाना भवन आए। कच्चा रास्ता होने के कारण परेशानी हुई। विदित हो कि पूर्व में भी अंडरपास में पानी भरने से बारात की बस भी पानी में फंस गई थी । रसीदगढ़ नोजल के प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि अंडरपास में बरसाती पानी भरा होने के कारण कई कई किलोमीटर लंबा रास्ता पार कर कस्बे में या रिश्तेदारी में जाना पड़ रहा है। निकासी की व्यवस्था कराने के लिए कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed