फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People upset due to dirt, waterlogging in Sheikh Jadgan

शेखजादगान में गंदगी, जलभराव से नागरिक परेशान

Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
People upset due to dirt, waterlogging in Sheikh Jadgan
कांधला नगर पालिका के सामने प्लाट में फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
शेख जादगान में गंदगी, जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

कांधला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार भारी भरकम बजट खर्च कर रही है, फिर भी कस्बे में सफाई व्यवस्था समुचित तरीके से नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि पालिका की उदासीनता के चलते कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। पालिका कोई ध्यान नहीं दे रही है।
नगर पालिका द्वारा कसबे में सफाई कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर शिकायत के बाद भी गंदगी के ढेर और सड़कों पर पानी भरा रहता है। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में पालिका के सामने खाली पडे़े प्लाट में गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिससे लोग परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

पालिका द्वारा खाली प्लाट में गंदगी डाली जाती है। इस कारण मोहल्ले के लोगों का यहां पर रहना मुश्किल हो गया है।
टिंकू उर्फ जितेंद्र।
घर के सामने सड़क पर पानी भरा रहता है। पालिका को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
-आनम कुरैशी।
सफाई के नाम पर पालिका प्रशासन खानापूर्ति कर रही है। एसडीएम के द्वारा जांच के दौरान गंदगी पाए जाने पर सफाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक जैन।
गंदगी और पानी जमा होने के कारण यहां पर मच्च्छर पैदा हो रहे हैं। मोहल्ले के लोगों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
- सुधा मित्तल।
यहां पर गंदगी होने के कारण लोगों को बीमार होने का खतरा सता रहा है। बार बार कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
विनोद मित्तल।
मोहल्ले में गंदगी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिस कारण मोहल्ले में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन है।
- अक्षत जैन।
कोट
मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा प्लाट में गंदगी डाली जाती है, जिसको कई बार साफ करा दिया गया है। इस मामले की शिकायत मिली है। उसे फिर से साफ कराया जाएगा। जलभराव सड़क नीची होने के कारण हो रहा है, उसे भी जल्द ठीक कराया जाएगा।
- बलिराम यादव, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कांधला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed