फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People facing trouble due to bad road

खस्ताहाल मार्ग के कारण परेशानी झेल रहे लोग

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
People facing trouble due to bad road
खस्ताहाल मार्ग के कारण परेशानी झेल रहे लोग
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से हसनपुर लुहारी संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। इस मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से मार्ग ग्राम उमरपुर, कादरगढ़, हसनपुर लुहारी होते हुए मुजफ्फरनगर तक जाता है। इस मार्ग की हालत खस्ता है। जैन मंदिर गेट पर बने नाले के ऊपर डाले गए स्लैब भी टूट हुए हैं, जिनके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सेकती है। पहले भी कई बार दुर्घटना हो चुकी है। यह सड़क वैसे तो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है, लेकिन विभाग से व नगर पंचायत से कई बार कस्बे के लोगों व जैन मंदिर समिति ने भी सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी भी विभाग ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर छोटे वाहनों से लेकर बड़े ओवरलोड वाहन भी गुजरते है। बाईपास मार्ग का शुरुआती भाग ऊंचा-नीचा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। अतिशय क्षेत्र में प्राचीन दिगंबर जैन में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने के लिए दूरदराज से लोग यहां पर नित्य आते हैं। मार्ग कच्चा, टूटा होने से वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। जैन द्वार से हाईवे तक खस्ताहाल मार्ग को सही कराने की मांग अतिशय क्षेत्र प्रबंधन कमेटी नगर पंचायत से कर चुकी है। जैन मंदिर समिति ने मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed