फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People are closing their doors even during the day

दिन में भी दरवाजे बंद करने लगे हैं लोग

Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
People are closing their doors even during the day
शामली पंजाबी कॉलोनी में मृतक अजय पाठक के आवास पर तैनात महिला पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
दिन में भी दरवाजे बंद करने लगे हैं लोग
विज्ञापन

शामली। शहर की पॉश पंजाबी कालोनी में भजन गायक अजय पाठक के परिवार की हत्या के बाद लोग दहशत में हैं। महिलाएं डरी हुई हैं, तो जिन गलियों में बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आते थे वह सूनी हैं।

शहर में पानीपत खटीमा मार्ग से पंजाबी कालोनी में घुसते ही कुछ ही दूर रघुनाथ मंदिर है। मंदिर से पहले ही बांये हाथ पर गली के सबसे आखिर में अजय पाठक का मकान है। इस गली में अजय के तीन भाईयों का भी मकान है, जबकि दो भाईयों का कुछ दूरी पर। शनिवार को कालोनी में नेताओं और पुलिस अधिकारियों की आवाजाही थी। कुछ महिलाएं अपने घरों के बाहर बैठी ये सब देख रही थी। उनके चेहरों पर दहशत थी। हर किसी की जुबां पर इसी वारदात का जिक्र था। एक महिला ने बताया कि घटना के बाद सब डरे सहमे हैं। दोपहर बाद से कालोनी की गलियों में बच्चे खेलने लगते थे, अच्छी खासी रौनक रहती थी, लेकिन घटना के बाद से बच्चे भी खेलने की हिम्मत नहीं कर रहे। अजय पाठक के यहां पहुंचे गन्ना मंत्री से भी एक व्यक्ति ने कहा कि इस गली में लोग रात को भी अपने दरवाजे खुले रखते थे, लेकिन वारदात के बाद इतनी दहशत हो गई कि दिन में भी दरवाजे बंद होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed